SHO बाजवा के पक्ष में उतरे कैप्टन,कहा नहीं किया जाएगा बर्खास्त

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 04:28 PM (IST)

जालंधरः शाहकोट उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी के खिलाफ केस दर्ज करने वाले एस.एच.ओ. परमिंदर बाजवा के प्रति मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सहानुभूतिपूर्ण का रूख अपना लिया है। मुख्यमंत्री पर निजी हमले करने वाला महतपुर का एस.एच.ओ. वर्तमान में पुलिस गिरफ्त में है।  

 

उपचुनाव से सिर्फ 2 दिन पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बाजवा विपक्ष के आदेश पर काम कर रहा था। उन्होंने मीडिया के समक्ष बाजवा के साथ हुई अपनी कॉल विवरण को सांझा करते कहा कि बाजवा 10 वर्ष का था जब उसने अपने पिता को खो दिया (वह भी पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे)। उसने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इस समय वह बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। वह डी.जी.पी. को उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने को कहेंगे।

 

बीमारी के चलते उन्हें निलबिंत करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उसके साथ ऐसा नहीं कर सकते । उन्हें बर्खास्त नहीं  किया जाएगा। हाल ही में  विपक्षी नेता सुखपाल खैहरा ने बाजवा के खिलाफ कार्रवाई करने पर मुख्यमंत्री और पंजाब पुलिस को जमकर लताड़ा था।  उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद बाजवा को निलबिंत कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बाजवा 8 जून तक न्यायिक रिमांड में हैं।

  

 

swetha