कैप्टन अमरिंदर सिंह Congress में कर सकते हैं वापसी! पूर्व CM भूपिंदर हुड्डा का बड़ा बयान
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 04:35 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चाओं से राजनीति गरमा गई है। इस बीच, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। भूपेंद्र हुड्डा ने दावा किया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके संपर्क में हैं।
आपको बता दें कि, भूपेंद्र हुड्डा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच रिश्ते काफी पुराने और करीबी हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कैप्टन कांग्रेस के सीनियर नेता हैं और संपर्क में हैं। इसके साथ ही, पिछले कुछ समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस की तारीफ को भी उनकी वापसी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के काम करने के तरीके से खुश नहीं हैं।
भाजपा का जवाब:
इस संबंधी बात करते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने कहा कि, किसी के सम्पर्क में होना कोई बड़ी बात नहीं है। व अन्य कहा कि, हुड्डा ने सिर्फ सिर्फ सम्पर्क की बात कही है, इसके कोई भी मायने निकल सकते हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी के कारण
- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नए पंजाब भाजपा प्रधान की नियुक्त पर भी विरोध किया। उनका कहना है कि केवल ढिल्लों को को भाजपा प्रधान बनाने में उनकी राय नहीं ली गई। जब वह मुख्यमंत्री थे तो उस समय केवल सिंह ढिल्लों का फील्ड में प्रदर्शन जैसा होना चाहिए वैसा नहीं था।
- कांग्रेस और भाजपा की कार्य नीतियों में अंतर है। कांग्रेस में जब वह 3 बार अध्यक्ष तो उनसे हमेशा सलाह ली जाती थी। वहीं भाजपा में किसी से कोई सलाह नहीं ली जाती बल्कि ऊपर से फैसला होकर आता है।
- इसके साथ वह पंजाब में भाजपा-अकाली दल के गठबंधन के पक्ष में है लेकिन भाजपा नेता कह रहे हैं कि, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे।
- कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि, उनके जन्म दिन पर राहुल गांधी का बधाई मैसेज आया। इसके अलावा उनके भाई रणधीर के निधन पर भी राहुल गांधी का शोक मैसेज आया और उन्होंने संवेदन व्यक्त की। लेकिन इससे उलट भाजपा में से किसी भी नेता ने कोई संवेदना व्यक्त नही की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

