मनरेगा के तहत 2.5 वर्षों में पंजाब सरकार ने हासिल की 1307 करोड़ की ग्रांट :  अमरेन्द्र

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 09:37 AM (IST)

जालंधर(धवन): केन्द्र सरकार की बहु उद्देशीय योजना मनरेगा का अब पंजाब सरकार द्वारा अधिकतम लाभ उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा इसी योजना के तहत पिछले अढ़ाई वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 1307 करोड़ रुपए की राशि केन्द्र से प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक ग्रांट हासिल करने के लिए उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। पंजाब पिछले 10 वर्षों में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में मात्र 803 करोड़ रुपए की राशि केन्द्र से हासिल कर सका था। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों द्वारा मनरेगा के तहत केन्द्र से अधिकतम धनराशि जुटाई जा रही है, जबकि पंजाब इस पर काफी पीछे चल रहा था क्योंकि पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने मनरेगा को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 

Vatika