नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रखेंगे : अमरेन्द्र

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 11:09 AM (IST)

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास किए गए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ संघर्ष को जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह समझते हैं कि भारत सभी लोगों का है तथा धर्म के आधार पर किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित रहे हैं कि सभी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और उन्हीं के विचारों से प्रेरित होकर वह केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नागरिकता संशोधन कानून (सी.ए.ए.) के खिलाफ देश में आवाज बुलंद कर रहे हैं। सी.ए.ए. को लेकर वह पहले ही कह चुके हैं कि इसे पंजाब में किसी भी हालत में लागू नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना पैदा हुई है और साथ ही भारतीय संविधान को खतरा पैदा हुआ है। 

swetha