पंजाब अब वित्तीय स्थिरता व रिकवरी के मार्ग पर आया : अमरेन्द्र

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 09:32 AM (IST)

जालन्धर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज पुन: राज्य को प्रगति व स्मृद्धि के मार्ग पर ले जाने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को पूर्व अकाली-भाजपा सरकार से विरासत में 2,08,000 करोड़ रुपए का कर्जा मिला था परन्तु राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद वित्तीय स्थिति में सुधार आना शुरू हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने वित्तीय व राजस्व घाटे को घटा दिया है तथा कर्ज का बोझ आगे से कम हो रहा है। पंजाब अब वित्तीय स्थिरता व रिकवरी के मार्ग पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को अब अर्थव्यवस्था व आर्थिक स्थिति  के फ्रंट पर सकारात्मक संकेत मिलने शुरू हो गए हैं जिससे उम्मीद है कि पंजाब जल्द ही वित्तीय संकट में से बाहर निकल आएगा।  

2.08 लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा कर पूर्व सरकार ने मौजूदा कांग्रेस सरकार के सामने गंभीर संकट पैदा किया परन्तु कांग्रेस सरकार की वचनबद्धता के कारण वित्तीय व राजस्व घाटा कम होना शुरू हो गया है जोकि एक अच्छा संकेत है।  

Vatika