3 राज्यों में कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुुल को, मोदी शासन अंत के करीब : अमरेन्द्र

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 09:42 AM (IST)

जालन्धर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने 3 राज्यों में कांग्रेस की बड़ी जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देते हुए कहा है कि अब देश में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की विदाई के दिन शुरू हो गए हैं।

उन्होंने चुनावी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन नतीजों से पता चलता है कि कांग्रेस देश भर में अब भारी उत्साह के माहौल में है। चुनावी नतीजों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता केंद्र की राजग सरकार से बुरी तरह से नाराज है जिसने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आर्थिक तौर पर तबाही के कगार पर ला खड़ा किया है। देश में विकास कार्य बुरी तरह से ठप्प होकर रह गए हैं तथा सरकार की कारगुजारी से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यू.पी.ए. चेयरपर्सन सोनिया गांधी बधाई की पात्र हैं जिन्होंने चुनावी राज्यों में जाकर केंद्र सरकार की पोल खोली। राहुल के आकर्षक व्यक्तित्व व तेज-तर्रार शैली के कारण पार्टी मजबूत हो रही है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वापसी हो गई है।

Vatika