वायदा कर भूले कैप्टन,अब इस शख्स ने की किसान की मदद

punjabkesari.in Tuesday, Jan 08, 2019 - 08:29 AM (IST)

बटाला(मठारू): राज्य की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने सरकार के अस्तित्व में आने से पूर्व किसान बुध सिंह का कर्ज पहले नम्बर पर माफ करने का वायदा किया था लेकिन लगभग 2 वर्ष गुजर जाने के बावजूद भी उसका कर्ज माफ नहीं किया।  टाला के समाज सेवी व रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा. सतनाम सिंह निझर ने पहलकदमी करते हुए कर्ज में डूबे किसान बुध सिंह का 2 लाख रुपए का कर्ज अपनी जेब से उतारा है।

वर्णनीय है कि 12 अक्तूबर 2016 को कै. अमरेन्द्र सिंह डेरा बाबा नानक हलका में सुखजिन्द्र सिंह रंधावा के पक्ष में प्रचार करने हेतु आए थे। इस दौरान गांव कोटली सूरत मल्ली में किसान बुध सिंह से मुलाकात करते समय कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा राज्य के किसानों के साथ कर्जा कुर्की समाप्त करने, फसल की पूरी अदायगी का नारा दिया था।  कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने के लिए घोषणा करते हुए सबसे पूर्व किसान बुध सिंह का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। चुनाव दौरान कांग्रेस ने कै. अमरेन्द्र सिंह के साथ किसान बुध सिंह के  चित्र वाले पोस्टर भी जारी किए थे लेकिन 2 वर्ष गुजर जाने के बावजूद भी सरकार द्वारा किसान उसका 1 रुपए का कर्ज भी माफ नहीं किया गया, जबकि उसे बैंक ने कुर्की का नोटिस भी जारी किया है। 

swetha