सुखबीर बादल से मिलने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, भावुक करने वाली तस्वीरें आई सामने

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 05:42 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कई भाजपा नेताओं सहित सुखबीर बादल की रिहायश पर पहुंचे। उनके साथ पुत्र रणइंदर सिंह युवराज, सन्नी बराड़ आदि शामिल रहे। इस दौरान कैप्शन अमरिंदर सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन देश और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। यह क्षति अपूरणीय है। 

अमरिंदर सिंह गत शाम अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के साथ उनके पिता स्व. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त करने पहुंचे। कैप्टन ने स्व. प्रकाश सिंह बादल के साथ लंबा समय बिताया और सुखबीर बादल के साथ उनके व्यक्तित्व के कई यादगार पलों को याद किया। अंत में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह जाने लगे तो सुखबीर बादल ने भारी मन से उन्हें गले लगा लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini