अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा पंजाब : CM कैप्टन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 03:20 PM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने आज भरोसा जाहिर किया कि पंजाब देश का अग्रणी रा’य बनकर उभरेगा और उनकी सरकार के प्रयासों के स्वरूप पंजाब अब वित्तीय घाटे से अतिरिक्त राजस्व की ओर बढ़ रहा है। आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कै. अमरेंद्र सिंह ने अकालियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनकी बुरी नीतियों और कुप्रबंधों ने राज्य की आर्थिकता का बेड़ा गर्क करके रख दिया। 

अकालियों की रुचि रा’य की तरक्की को यकीनी बनाने की जगह अपना फायदा करने में रही। कै. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार उद्योगों को बड़े स्तर पर उत्साहित करने के लिए रास्ते से हटकर पहलकदमियांं कर रही है जिसके अंतर्गत नई औद्योगिक नीति लाई गई है। कर्ज माफी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक सहकारी बैंकों के साथ जुड़े सीमांत किसानों के लिए उनके खातों में 1765 करोड़ रुपए की राशि डाल कर राहत दे दी गई है और अब इस कर्ज माफी स्कीम के अंतर्गत व्यापारिक बैंकों के सीमांत किसानों को यह राहत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले तीन सप्ताहों में 350 करोड़ रुपए की राहत और दी जा रही है और इस साल के अंत तक कर्ज माफी की समूची प्रक्रिया मुकम्मल कर ली जाएगी।  

राज्य में से नशों की समस्या के मुकम्मल खात्मे के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि बड़े ड्रग माफिया का खात्मा किया जा चुका है जबकि और बड़ी मछलियों को भी जल्दी काबू करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद एक के बाद एक हुए मतदानों में कांग्रेस को शानदार जीत दिलवाकर उनकी सरकार की विकास प्रमुख नीतियों में लोगों ने भरोसा जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार चुनावी घोषण पत्र में किए हरेक वायदे को अमलीजामा पहनाएगी और अब रा’य की वित्तीय स्थिति सकारात्मक संकेत देने लगी है।  बेअदबी की विभिन्न घटनाओं की जांच के लिए विशेष जांच टीम के गठन के मामले पर मुख्यमंत्री ने भरोसा जाहिर किया कि इस मामले में निश्चित रूप से न्याय होगा और दोषियों को सजा लाजिमी मिलेगी।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लीडरशिप में भरोसा जाहिर करते हुए कै. अमरेंद्र सिंह ने उनको नौजवानों का प्रतीक बताया जो देश का नेतृत्व करने में समर्थ है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जाहिर किया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और साल 2019 की लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी, क्योंकि भाजपा के विरुद्ध लोगों में सख्त रोष है। 

Vatika