गांधी परिवार की पैरवी पर उतरे कैप्टन अमरेंद्र, बोले-सोनिया जब तक चाहे, ''अध्यक्ष रहेंगी''

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 11:21 AM (IST)

चंडीगढ़/ जालंधर (अश्वनी, धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह गांधी परिवार की पैरवी पर उतरे आए है। हाल ही में कैप्टन ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा , "सोनिया गांधी जी पार्टी अध्यक्ष हैं और वह जब तक चाहे अध्यक्ष रहेंगी।


दरअसल, कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र की कमी के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि हर कोई अपने शिकवे पार्टी प्रधान या वर्किंग कमेटी के पास उठाने के लिए स्वतंत्र है परंतु पार्टी के अंदरूनी मामलों को सार्वजनिक मंचों पर नहीं उठाया जा सकता। सार्वजनिक असहमति की रिपोर्टों के बीच कै. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर आप कांग्रेसी हो तो आप पार्टी के कामकाज में किसी भी मुश्किल के लिए पार्टी प्रधान या कांग्रेस वर्किंग कमेटी के पास जा सकते हो परंतु आपको अपने शिकवे खुलेआम जाहिर नहीं करने चाहिए। अगर आप ऐसा करना चाहते हो तो आपको पार्टी छोड़ देनी चाहिए। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने यह सबक स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से सीखा था, जब वह कांग्रेस से सांसद थे। इंदिरा गांधी ने उनको कहा था कि पार्टी के अंदरूनी मसले पार्टी के अंदर ही रहने चाहिए और यह कांग्रेस के लिए अभी भी सही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी ने किसी को भी सजा नहीं दी जिसने विरोध में आवाज उठाई परंतु वास्तव में उनकी तरफ से उस समय पर विभिन्न कमेटियों का मैंबर बनना सुधार लाने की खातिर लोकतंत्र की सच्ची भावना के अंतर्गत उठाया कदम था।बिहार चुनाव नतीजों में पार्टी लीडरशिप में तबदीली के सुझावों को रद्द करते हुए कै. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी जब तक चाहे तब तक पार्टी प्रमुख बनी रह सकती हैं। 

 

Vatika