SFJ की करतारपुर कनवैंशन ISI की साजिशः कैप्टन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 02:42 PM (IST)

चंडीगढ़ः भारत में रेफरेंडम 2020 का प्रसार करने के लिए खालिस्तान संगठन सिख फॉर जस्टिस द्वारा पाक प्रधानमंत्री से मदद मांगने की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि खालिस्तान संगठन द्वारा पाक से मदद से यह साफ जाहिर होता है कि आई.एस.आई. तथा सिख फॉर जस्टिस एक है। पाक स्थित करतापुर में 2019 को होने वाली  सिख फॉर जस्टिस की कनवैंशन भी इसी का हिस्सा है। खालिस्तान संगठन तथा आई.एस.आई मिलकर पंजाब में आंतक फैलान चाहते है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं तो पहले उनको भारत विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के पाक को  चिट्ठी लिख रेफरेंडम 2020  के प्रचार-प्रसार के लिए मदद मांगी। वह पंजाब को भारत से अलग कर खालिस्तान बनाना चाहते है। इसी कारण उन्होंने रेफरेंडम 2020 शुरू किया हुआ है। 


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News