कैप्टन ने अधिकारियों से खाद्य कानून मजबूत करने के तरीके खोजने को कहा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 06:54 PM (IST)

चंडीगढ़: पटियाला की एक फैक्टरी से हाल में नकली दुग्ध एवं डेयरी उत्पाद जब्त होने पर गंभीर रूप से संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमुरिन्दर सिंह ने आज अधिकारियों को खाद्य मिलावट पर कानून मजबूत करने के तरीके खोजने का निर्देश दिया। यह निर्देश यहां राज्य कैबिनेट की बैठक में दिया गया। बैठक में पटियाला तथा अन्य स्थानों पर मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त होने पर गंभीर रूप से संज्ञान लिया गया और इन अपराधों के लिए कड़ी सजा पर विचार हुआ। 

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बताया कि खाद्य मिलावट केन्द्रीय कानून के अधीन है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इन मामलों से कड़ाई से निपटने के सर्वश्रेष्ठ संभावित तरीके खोजने को कहा। अधिकारी ने कहा कि कैबिनेट सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन अपराधों पर लगाम कसने के लिए कड़े उपाय की जरूरत को रेखांकित किया।      
 

Vaneet