कैप्टन का ऐलान,पंजाब को मिलेगा नया खेल मंत्री

punjabkesari.in Wednesday, Apr 11, 2018 - 11:34 AM (IST)

पटियाला:  पंजाब को नया खेल मंत्री मिलेगा इसका फैसला हो चुका है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पटियाला में इसका ऐलान किया। कैप्टन ने कहा कि जल्द ही राज्य को नया खेल मंत्री मिलेगा। हालांकि कैप्टन ने खेल मंत्री का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नाम भी सामने आ जाएगा। राजनीतिक सूत्र कह रहे हैं कि स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह की झंडी वाली कार पक्की कर दी है। यानि कि परगट सिंह के खेल मंत्री बनने के पक्के आसार हैं।

 

परगट सिंह हाकी खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्हें स्पोर्ट्स का काफी ज्ञान भी है। इसी कारण कैप्टन ने परगट सिंह पर विश्वास जताया है। बाकी आने वाला समय बताएगा कि परगट ही खेल मंत्री बनते हैं या कोई और।   वहीं कैप्टन ने गोल्ड कोस्ट में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल में सोने का तगमा जीतने के लिए निशानेबाज हिना सिद्धू को बधाई देते हुए कहा कि उसने हर पंजाबी का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस खिलाडी के खेल कॅरियर के लिए सरकार की तरफ से हर संभव समर्थन का भरोसा दिया।

Sonia Goswami