कैप्टन ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई दौरा

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 01:39 PM (IST)

जालंधरः भाखड़ा डैम तथा सतलुज दरिया में बढ़े जलस्तर के कारण पंजाब के कई जिलों में उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह हवाई सर्वेक्षण किया।उन्होंने हवाई मार्ग से नवांशहर,लुधियाना,फिल्लौर,शाहकोट तथा लोहियां में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ट्विटर के जरिए हवार्द सर्वेक्षण की वीडियो भी शेयर की है। ट्वीट में लिखा है कि आज बाढ़ प्रभावित नवांशहर,लुधियाना,फिल्लौर,शाहकोट तथा लोहियां  का हवाई दौरा किया गया। बाढ़ के कारण 108 गांव और कई एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है,जबकि 30 हजार लोग प्रभावित हुए है।उन्होंने लिखा है कि सतलुत में 14 बार दरार पड़ चुकी है,जिसे भरने के लिए सेना से मदद मांगी गई है। 

उन्होंने केंद्र सरकार से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 1 हजार करोड़ रुपए की मदद मांगी है।  उन्होंने लिखा है कि हालांकि बाढ़ के कारण स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है,पर हम सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर प्रशासनिक अधिकायरियों से राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण 4 हैक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। इस दौरान पीड़ितों द्वारा कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नाम अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।  आपकों बता दें कि हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब में हुई तेज बारिश के कारण भाखड़ा डैम तथा सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ गया था। इस कारण जालंधर,सुल्तानपुर लोधी,फिल्लौर तथा अन्य इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

swetha