चिट्टे का प्रयोग करने वाले ASI को कैप्टन ने किया बर्खास्त

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 09:36 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी, धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह के आदेशों पर पंजाब पुलिस के ए.एस.आई./एल.आर. जोरावर सिंह को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया। जिसकी चिट्टा पीते हुए वीडियो वायरल हुई थी। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एस.एस.पी. तरनतारन ध्रूमन एच.निंबले ने उक्त ए.एस.आई. को बर्खास्त करने के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री की ओर से ऐसा गुनाह करते किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।

मीडिया द्वारा सामने लाए गए वीडियो का सख्त नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री ने अपने 'आस्क कैप्टन' फेसबुक लाइव सैशन दौरान जांच के बाद ए.एस.आई. को बर्खास्त करने का ऐलान किया। एक सरकारी वक्ता के अनुसार जांच में यह सबूत सामने आया कि उक्त ए.एस.आई. (नं: 438 /तरनतारन, पुलिस थाना सराए अमानत खान में तैनात) एक लाइटर और चांदी के वर्क की मदद के साथ नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था, जैसे कि वीडियो में साफ दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने यह महसूस किया कि ए.एस.आई. जोरावर सिंह को नौकरी पर कायम रखना राज्य, पुलिस फोर्स और आम लोगों के हितों के खिलाफ होगा। यह बर्खास्तगी इसलिए जरूरी था जिससे यह सख्त संदेश दिया जा सके कि राज्य सरकार, खास कर वर्दी पहनने वाले कर्मचारियों द्वारा ऐसा संगीन अपराध कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने नशों के मुद्दे पर अपनी सरकार के पक्ष को फिर दृढ़ करते हुए कहा कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक कि राज्य में से इस बीमारी की जड़ नहीं निकल जाती। उन्होंने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को यह यकीनी बनाने के निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारियों की ओर से किए ऐसे गुनाह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News