कैप्टन ने कोरोना वायरस के कारण देश में भारी आर्थिक मंदी की आशंका जताई

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 08:48 PM (IST)

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण देश में भारी आर्थिक मंदी आ सकती है, जोकि देश की अर्थव्यवस्था को और नीचे ले जाएगी। अगर अब कोरोना वायरस का प्रभाव बढ़ता है तो आर्थिक हालात और भी खराब हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें हर संभव परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है। अब एक-दूसरे से हाथ मिलाने की पुरानी आदतों को त्यागना होगा। हमें अब परिवर्तन के लिए तैयार रहना है। लोगों को स्वयं ही सतर्क रहना है तथा सावधानियां बरतनी हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों पर सख्ती से अमल करने की जरूरत है।

कै. अमरेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा है कि क्या उन्हें पता है कि वास्तव में कृषि क्या होती है? केन्द्र सरकार पंजाब के किसानों का दर्द समझने में विफल रही है जिन्होंने पूरे देश का पेट भरा है। उनकी सरकार पीड़ित किसानों की जमीन की कुर्की नहीं होने देगी, जोकि पहले ही विभिन्न बैंकों के कारण कर्जों व जमीन की नीलामी के दुश्चक्र में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने केन्द्र द्वारा किसानों की आमदनी को दोगुना करने के दावे को रद्द करते हुए कहा कि सीतारमण को बताना चाहिए कि केन्द्र सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए क्या कदम उठा रही है। पहले सीतारमण इस बात को यकीनी बनाएं कि पंजाब के किसानों की फसल एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों पर भारी कर्ज चढ़ा हुआ है तथा उनकी सरकार ने छोटे किसानों का कर्जा माफ किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News