कैप्टन ने दी वाल्मीकि जयंती पर लोगों को बधाई

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 07:53 PM (IST)

चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव दिवस पर पंजाब के लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने भगवान वाल्मीकि जी की अमर रचना ‘रामायण‘ की महान शिक्षाओं की याद दिलाते हुए लोगों से इन्हें अपने जीवन में अपनाने का जोर दिया।



उन्होंने रामायण में दर्ज भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं की महत्ता पर जोर देते हुए लोगों को इसमें दर्शाए गए सच्चाई और नेकी के मार्ग पर चलने की अपील की और इस पवित्र दिवस को आपसी भाईचारे, शांति और सदवना की भावना के साथ मिल कर मनाने का आह्वान किया।

Vaneet