कैप्टन ने गुटका साहब की झूठी कसम खाकर ठगी के साथ सरकार बनाई है: सुखबीर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 04:49 PM (IST)

समराला(गर्ग): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुंख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज समराला में रैली को संबोधन करते हुए कहा की कैप्टन अमरिन्दर सिंह निकम्मा, निखिद्ध और घटिया मुख्यमंत्री साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग चाहे कितने भी मुश्किल हालात में हो, इसका कैप्टन अमरिन्दर सिंह को कोई फर्क नहीं पड़ता। 

सुखबीर ने रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुटका साहब की झूठी कसम खाकर ठगी के साथ सरकार बनाई है। इसलिए जो नेता अपने गुरू के साथ धोखा कर सकता है, वह लोगों के साथ क्या इंसाफ करेगा। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय खजाना कभी भी खाली नहीं हुआ और न ही सरकार का खजाना कभी खाली हुआ करता है, क्योंकि पंजाब के खजाने को 6 हजार करोड़ रुपए शराब से आमदन होती है, 4 हजार करोड़ रुपए रजिस्टरियों से आमदन होती है और 11 से 12 सौ करोड़ रुपए ट्रांसपोर्ट से आमदन होती है। आज खाली खजाने का रोना रोकर लोगों को मिलने वाली सरकारी सहूलतें बंद करने वाली कैप्टन सरकार 1400 करोड़ की पैनशनें भी दबा कर बैठी है। कबड्डी वर्ल्ड कप बंद कर दिया गया। सेवा केन्द्रों को ताले लगा दिए गए। तीर्थ यात्राओं पर भी रोक लगा दी गई है। किसान अदायगियों के लिए धरने दे रहे हैं। मुलाजिमों को डी.ए. नहीं मिल रहा और पे-कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं की जा रही। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री ही नहीं रहेगा। सांसदीय हलका फतहेगड़ साहब से उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरू की तरीफों के पुल बांधते हुए कहा कि दरबारा सिंह गुरू जैसा कोई नहीं, इनको सरकार द्वारा काम करवाने का बड़ा तजुर्बा है। बादल ने कहा कि आज का जलसा बता रहा है कि समराला के लोग कांग्रेस का सफाया कर देंगे। इससे पहले संबोधन करते हुए हलका इंचार्ज जथे. संता सिंह उमैदपुरी ने कहा कि नरिन्दर मोदी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, इसलिए उनकी विजय मुहिम में हलका फतहेगड़ साहब को भी अपना योगदान डालना चाहिए। पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां ने कहा कि आज पंजाब के लोग कैप्टन की सरकार बना कर पछता रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राज्य प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ पंजाब में धड़ल्लेदार जीत दर्ज करेगा। 

इस मौके उपस्थित नेताओं में रणजीत सिंह तलवंडी, बरजिन्दर सिंह बबलू लोपों, जि़ला यूथ प्रधान, पूर्व चेयरमैन पवनदीप सिंह मादपुर, प्रधान लाला मंगत राय मालवा, जथे. हरबंस सिंह भरथला, पूर्व चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह लोपों, आलमदीप सिंह मल्लमाजरा, मा. उजागर सिंह बैनीपाल, सतवीर सिंह सेखों, आढ़ती परमिन्दर सिंह पालमाजरा, रुपिन्दर रूबी माछीवाड़ा, मनराज सिंह लुबाणगड़, काऊंसलर सुखविन्दर सिंह ढिल्लों, गुरमीत सिंह भौरला, गुरमीत सिंह ढींडसा भी उपस्थित थे। 
 

Vaneet