देवी मां के दरबार में नतमस्तक हुए कैप्टन, अमृतसर के लोगों को दी करोड़ों की सौगात

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 11:57 AM (IST)

अमृतसर। शिवरात्रि के महापर्व पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार सुबह दुर्ग्याणा मंदिर में देवी मां के दरबार में नतमस्तक हुए। उन्होंने मंदिर परिसर में  सरोवर की कारसेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने श्री दुर्ग्याणा मंदिर में श्रद्धालुओं को किया संबोधित किया। उन्होंने दुर्ग्याणा मंदिर में सरोवर की कार सेवा के लिए 1 करोड़ रुपए देने का एलान भी किया। इस मौके पर उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। दुर्ग्याणा मंदिर के सरोवर में कारसेवा का कार्य बीस साल बाद किया जा रहा है। सरोवर में करीब 2 से तीन फुट तक मिट्टी जम चुकी है। इस मिट्टी को देश विदेश से आए श्रद्धालु अपने साथ मिट्टी को प्रसाद के रूप में ले जाएंगे। 

दुर्ग्याणा मंदिर में कारसेवा शुरू करवाने के बाद चविंडा कलां हर्षा छीना पहुचे जहां पर उन्होंने स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए जल सप्लाई विभाग के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा। इस प्रोजेक्ट से ब्लाक चौगावां, अजनाला, हर्षा छीना, अटारी की करीब 1.55 लाख आबादी को साफ पानी मिलेगा। प्रोजेक्ट पर करीब 154 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बुड्ढा थेह, गोरे नंगल और चक्क कमाल खां में रेट्रोफिटेड प्लांट का भी नींव पत्थर रखा जाएगा। 

Suraj Thakur