पंजाब विधानसभा का बड़ा फैसला, केंद्रीय खेतीबाड़ी अध्यादेश के खिलाफ प्रस्ताव पास

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 02:02 PM (IST)

पंजाब /चंडीगढ़: पंजाब में आज विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र कोविड -19 महामारी के मद्देनज़र सख़्त नियमों के तहत आयोजित किया गया। हालांकि पॉजिटिव विधायकों /मंत्रियों की संख्या बढ़कर 29 तक पहुंच गयी है, जिसके चलते आज कई विधायक बैठक में शामिल नहीं हो सके। 

आज विधानसभा सैशन में पंजाब कैबिनेट द्वारा किए गए इनमें से खेती आर्डिनेंस अहम रहा। गौरतलब है कि इस आर्डिनेंस के खिलाफ विपक्ष दल भी एकजुट रहा, कैप्टन ने कहा कि यह आर्डिनेंस किसान विरोधी हैं। कैप्टन के इस प्रस्ताव का आप नेता कुलतार सिंह संधवा और बाकी नेताओं की तरफ से समर्थन किया गया है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आर्डिनेंस ख़िलाफ़ सर्व पार्टी मीटिंग और किसान जत्थेबंदियों के साथ बैठक दौरान भी संकल्प पास किए थे। किसान जत्थेबंदियाँ और बाकी विरोधी पार्टियाँ विधानसभा में संकल्प लाने की लगातार मांग करती आ रही थी।

Tania pathak