Video: कैबिनेट मंत्रियों के साथ सुल्तानपुर लोधी पहुंचे कैप्टन, बीबी जगीर कौर ने डाला सिरोपा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 02:22 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी: कैबिनेट मीटिंग के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह व अन्य मंत्री सुल्तानपुर लोधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका। खास बात यह रही कि कांग्रेस मंत्रियों का स्वागत सीनियर अकाली नेता बीबी जागीर कौर ने किया। जागीर कौर ने कैप्टन के इलावा अन्य कैबिनेट मंत्रियों को भी सिरोपा भेंट किया। 

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हो कि पूर्व एस.जी.पी.सी. प्रधान और अकाली दल महिला विंग की प्रधान बीबी जागीर कौर कांग्रेसी मंत्रियों को सिरोपा भेंट कर रही है। गुरूघर में नतमस्तक होने के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी को वापस भेज दिया। दरअसल मंत्री सोनी की सेहत ठीक नहीं थी, इसलिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ओ.पी. सोनी को घर जाकर आराम करने की सलाह दी। मीटिंग में करतारपुर कॉरिडोर और गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धित चर्चा की जा सकती है। 

Vaneet