सरकारी बसों में मुफ्त सफर के बाद कैप्टन का महिलाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 05:12 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब की सभी सरकारी बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा देने के बाद में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से महिलाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया गया है। कैप्टन ने कहा कि परिवहन विभाग वाहनों की ट्रेकिंग के लिए सभी सरकारी और प्राईवेट बसों में जी.पी.एस. सिस्टम लगाने जा रहा है। इसके इलावा आपात हालत के लिए पैनिक बटन होगा। 

कैप्टन ने कहा कि सरकारी बसों में यह प्रक्रिया मुकम्मल होने के नजदीक है और प्राईवेट ऑपरेटरों को 31 अगस्त तक पूरा करने के लिए कहा गया है। महिलाओं के खिलाफ जुर्म को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बस सफर स्कीम राज्य सरकार की महिलाओं और लड़कियों के संगठित विकास एवं तरक्की के लिए दूरदृष्टि का प्रतीक है जिनको राज्य सरकार ने पहले ही पंचायती राज और स्थानीय निकाय संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण और सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी है। 

इसी प्रतिबद्धता की दिशा में राज्य में 33000 महिलाओं को मौजूदा साल में नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में लड़कियों को कोविड के दौरान पढ़ाई में मदद के लिए समार्टफोन मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए निवेकली पहलकदमी के लिए परिवहन विभाग की सराहना की। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे ऐलान किया कि राज्य में बेहतर सड़की नैटवर्क के लिए 25 और बस अड्डे बनाए जाएंगे।
 

Content Writer

Vatika