पंजाब सरकार ने बाढग़्रस्त केरल को 10 करोड़ रूपए की मदद का ऐलान किया

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 09:49 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बाढग़्रस्त केरल के लिए दस करोड़ रूपए की तत्काल सहायता मुहैया कराने का ऐलान किया है। 

सरकारी बयान में कहा गया है कि पांच करोड़ रूपए पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष से केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में अंतरण किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि बाकी पांच करोड़ रूपए की तैयार खाद्य सामग्री जैसे बिस्कुट, रस्क आदि और अन्य जरूरत की चीजें होंगी। रक्षा मंत्रालय की मदद से इन सामग्रियों को वहां भेजा जाएगा। केरल में आई जबरदस्त बाढ़ के कारण प्रदेश में आठ अगस्त से अबतक 173 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 106 लोगों की मौत कल हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News