कैप्टन का सुषमा को Tweet,कहा पाक को दिया जाए मुंह तोड़ जबाव

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 05:00 PM (IST)

चंडीगढ़ः पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया एवं अन्य अधिकारियों को गुरुद्वारा पंजा साहिब में दर्शन के लिए रोकने जाने पर  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस संबंधी पाकिस्तान से कड़ा विरोध जताने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके पाक ने बता दिया है कि वह कितना गिर चुका है। गुरुद्वारा साहिब एक धार्मिक जगह है न कि सैन्य संस्था। वहां हर किसी को जाने की अनुमति है।

उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से पाक की इस हरकत का मुंह तोड़ जबाव देने को कहा है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पाकिस्तान ने  गुरुद्वारा पंजा साहिब का दौरा करने से भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को रोक दिया था। उन्हें गुरुद्वारा जाने की अनुमति भी मिली थी लेकिन, फिर भी उन्हें जाने दिया गया। 

दरअसल, शुक्रवार को बिसारिया का जन्मदिन था और इस मौके पर वह अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारे में जाकर प्रार्थना करना चाहते थे। लेकिन, उन्हें  गाड़ी से ही उतरने नहीं दिया गया। वहीं इस घटना के बाद भारत ने पाक विदेश मंत्रालय के सामने इस मुद्दे को उठाया है। 
 

swetha