कैप्टन मनाली में मनाएंगे अरूसा का जन्मदिन

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 01:19 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह इन दिनों पांच दिन के अवकाश पर मनाली में हैं। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 21 मई को कैप्टन की पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम का जन्मदिन है। कैप्टन अरूसा का जन्मदिन ज्यादातर पहाड़ी वादियों में ही मनाते हैं। 2017 में कैप्टन ने अरूसा आलम का जन्मदिन शिमला से 16 किलोमीटर दूर मशोबरा के फरीदकोट हाउस में मनाया था।  इस बार कैप्टन सिंह मनाली की वादियों में अरूसा का जन्मदिन मनाएंगे।

हालांकि पता चला है कि इस बार की पार्टी में ज्यादा मेहमानों को नहीं बुलाया गया है। इसका मुख्य कारण शाहकोट में विधानसभा उप चुनाव होना भी है। कैप्टन के करीबी राणा गुरजीत सिंह और उनके सलाहकार कैप्टन संदीप संधू शाहकोट में ही डटे हुए हैं। हालांकि यह कैप्टन का निजी दौरा है, लेकिन उनके अन्य मित्र केवल सिंह ढिल्लों और कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के पार्टी में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

Sonia Goswami