कैप्टन आज शाम 4 बजे विधायकों के साथ करेंगे बैठक, कुछ ही देर में शुरू होगी मीटिंग

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 03:48 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के कलह के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह की तरफ से बैठक बुलाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ मुख्यमंत्री अपनी सरकारी रिहाइश पर पहुंच गए है। उनकी तरफ से आज 4 बजे विधयाकों के साथ मीटिंग है। हालांकि इसमें नवजोत सिंह सिद्धू शामिल होंगे या नहीं इस पर कोई समाचार नहीं पाया है। इस बारे में अभी भी संशय बरकरार है। 

गौरतलब है कि  बीती देर रात नवजोत सिंह सिद्धू को हाईकमान की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी एक्शन में आ गए है। मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को भी अपने घर में कांग्रेस के सभी नेताओं को लंच पर बुलाया है। मुख्यमंत्री ने सभी सांसद और विधयकों को लंच का न्योता दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस 'लंच डिप्लोमेसी' के जरिए कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ बड़ा फैसला ले सकते है। इतना ही नहीं इस अहम मीटिंग के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू पर भी कोई फैसला लिया जा सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News