गणतंत्र दिवस पर कैप्टन मोहाली में लहराएंगे तिरंगा, जानें बाकी मंत्रियों की सूची

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 06:17 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार नेे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के समागमों का प्रोग्राम जारी कर दिया है। इस प्रोग्राम मुताबिक राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर गुरदासपुर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह मोहाली, विधानसभा स्पीकर राणा के.पी सिंह होशियारपुर, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फरीदकोट, निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा फतेहगढ़ साहिब, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जालंधर, जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत श्री मुक्तसर साहिब, ग्रामीण विकास पर पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा अमृतसर, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी फिरोजपुर और सामाजिक शिक्षा स्त्री और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी पठानकोट में तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे। 

इसके इलावा ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुलतान एस.बी.एस. नगर, मैडीकल शिक्षा और खोज मंत्री ओम प्रकाश सोनी संगरूर, खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी रूपनगर, जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा कपूरथला, माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ फाजिल्का, शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया लुधियाना, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू बठिंडा, लोक निर्माण मंत्री विजय इंद्र सिंगला पटियाला, उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा बरनाला और खुराक और सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु मानसा में तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे। 

Vaneet