कैप्टन ने लिखा रक्षामंत्री को खत, कहा लॉकडाउन में फंसे सेवानिवृत सैनिकों को घर वापिस जाने दें

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 08:34 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि वह कोविड -19 संकट के मद्देनजर लगाए गये राष्ट्रीय स्तर के लॉकडाउन में फंसे सेवा मुक्त सैनिकों को उनके पैतृक राज्यों में जाने के लिए विशेष आज्ञा दिलाएं। केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन ने कहा कि यदि उनको तुरंत घर वापस भेजना संभव नहीं होगा तो देश भर के कमांड हैड क्वार्टरज को निर्देश दिए जाएं कि पूर्व सैनिकों का तब तक विशेष ख्याल रखा जाये जब तक उनको घर जाने के लिए अपेक्षित आज्ञा नहीं मिल जाती। 

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाली हथियारबंद सेनाओं में पंजाब अपना बेहतरीन योगदान डालता है। हर महीने बड़ी संख्या में सैनिक अपनी सर्विस से रिटायर होते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत होते सैनिकों में पंजाब से संबंधित सैनिकों की भी काफी संख्या होती है जो इस समय पर लॉकडाउन के कारण अपने राज्य में वापस जाने से असमर्थ हैं। इसलिए उनको अपनी आखिरी तैनाती वाले स्थान पर रहना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, नि:संदेह उनको इस समय पर मानसिक परेशानी में से गुजऱना पड़ रहा है।

Suraj Thakur