पंजाब में चलती कार को लगी भीषण आग, कार में सवार थे 2 लोग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 10:56 PM (IST)

बटाला (हरजिंदर सिंह गोराया): बटाला के डेरा रोड रेलवे ओवरब्रिज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

PunjabKesari

कार मालिक ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ अपने गांव दरगाहाबाद जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक राहगीर ने आवाज देकर इशारा किया कि उनकी कार में आग लगी हुई है। यह सुनते ही दोनों तुरंत कार से बाहर निकल आए और कार में रखे पानी तथा आसपास से मिले पानी से आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

PunjabKesari

कुछ ही समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग को काबू में कर लिया गया। इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News