फगवाड़ा में दिनदहाड़े कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार ने ऐसे बचाई जान
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 03:18 PM (IST)
फगवाड़ा (सोनू) : होशियारपुर रोड पर पुरानी रंजिश के चलते एक कार पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कार पर गोलियों के निशान मिले हैं। पीड़ित ने कई लोगों पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित राहुल सहोता, निवासी पलाई गेट, ने बताया कि उनका कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि विरोधी पक्ष उनके समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है, जिसके संबंध में उनके पास रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। राहुल ने दावा किया कि इस मामले को लेकर पहले भी कई बार पुलिस को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
राहुल के मुताबिक, कुछ दिन पहले फिर से उसके घर पर हमला हुआ। पीड़ित ने कहा कि वह जमानत से बाहर आया है और इस दौरान थाना प्रभारी ने उसे विवाद दोबारा न होने के कारण कुछ समय के लिए शहर से बाहर रहने की सलाह दी थी। जिसके कारण वह शहर से बाहर रह रहा है। वह अपनी माता से मिलने और प्रसाद देकर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने एक्टिवा पर उनका पीछा किया और उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने किसी तरह गाड़ी दौड़ाकर अपनी जान बचाई।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड फायर किए। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। राहुल का कहना है कि इससे पहले भी उनके घर पर कई बार हमला हो चुका है और उन्होंने हर बार पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।
इस घटना को अंजाम 8 से 9 नौजवानों ने दिया है। पीड़ित के अनुसार उस पर फायरिंग अमन बसरा, साबी बसरा, टोनी, नना वालिया सहित अज्ञात लोगों ने की है। आरोपियों ने उस पर 6 से 7 बार गोलियां चलाई है। घटना के बाद उसी समय रात को थाने में शिकायत दी। पीड़ित का आरोप है कि अब भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वह क्राइम छोड़कर अब सुधर गया है, लेकिन उसे आराम से बैठने नहीं दिया जा रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

