तेज रफ्तार Thar का कहर! सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कुचला, मौके पर मौ+त

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 12:00 PM (IST)

रूपनगर/श्री कीरतपुर साहिब: राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 21 (205) पर कुल्लू-मनाली-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बरूवाल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थार चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान बलबीर सिंह (60), पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव बरूवाल और विश्वनाथ (32), पुत्र नंद लाल, निवासी गांव पल्ली, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति गांव बरूवाल की सीमा में मुख्य सड़क के किनारे खड़े थे। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही श्री कीरतपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार थार चालक की तलाश में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News