ASI पर जानलेवा हमला करने व दस्तार उतारने के आरोप में 13 पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 06:04 PM (IST)

अमृतसर। ( बौबी) शहर में बदमाशों का हौंसला इतना बुलंद हो चुका है कि वह अब पुलिस कर्मचारियों पर भी हमला करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। अगर पुलिस वाले सुरक्षित नहीं है तो आम जनता किस के सहारे शहर में रहेगी। कुछ ऐसा ही मामला शहर के शराब के ठेकों के एक आहते में सामने आया जब एएसआई गुरजिंदर सिंह 19 अक्टूबर रात 10:30 बजे बक्कर मंडी के झबाल रोड पर चल रहे अहाते का समय ज्यादा हो जाने के कारण बंद करवाने गए थे।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने  पुलिस कर्मचारियों पर हमला बोल दिया । मार पिटाई करने के बाद आरोपियों ने अपनी रिवाल्वर से पुलिसकर्मी एएस आई को जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में उपचार के लिए हर तेज अस्पताल  में ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। इस घटना से अपराधियों के हौसले जहां बुलंद हुए हैं वहीं आम जनता का मनोबल गिर रहा है और जनता शहर में अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। 

थाना गेट हकीमा के सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह ने एएसआई गुरजिंदर सिंह पर रिवाल्वर से हमला करने वाले गुरलाल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह गुरविंदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी वरयाम सिंह कॉलोनी गुरचरण सिंह, गुरिंदर सिंह, वह 10 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मार पिटाई करने, मार डालने की नियत से व सरकारी काम में बांधा डालने और पगड़ी उतारने के आरोप में 13 आरोपियों पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

 

somnath