धोखाधड़ी के आरोप में 3 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 12:27 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें जसपाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी जुझार नगर बठिंडा, ईशर सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी गांव भागल हरियाणा और अवतार सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी कीर्ति  नगर कुरुक्षेत्र शामिल हैं।

इस संबंधी हरपाल सिंह पुत्र मुकंद सिंह निवासी आदर्श कालोनी भादसों रोड पटियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त व्यक्तियों ने उसके लड़के अमृतपाल सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर 3 लाख रुपए लिए बाद में न तो विदेश भेजा और न ही 3 लाख रुपए वापस किए। पुलिस ने पड़ताल के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ 420 आई.पी.सी. पंजाब प्रीवैंशन आफ ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट 2014 की धारा 13 के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने 150 ग्राम गांजे समेत गेजो निवासी सफाबादी गेट भीम नगर पटियाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ए.एस.आई. मालविंद्र सिंह पुलिस पार्टी समेत गुरुद्वारा झाल साहिब पटियाला में मौजूद थे, जहां उक्त महिला को जब शक के आधार पर रोक कर  चैक किया गया तो उससे 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उक्त महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।


 

Punjab Kesari