लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वालों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 10:50 PM (IST)

बटाला(साहिल): थाना घुम्मान की पुलिस ने एक लड़की का अपहरण करके दुष्कर्म करने वाले व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंधी ए.एस.आई.  बिंदू कुमारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि 25 अप्रैल 2018 को रात 10 बजे गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह पुत्रगण अवतार सिंह निवासी अठवाल, इन्द्र कौर पत्नी महिन्द्र सिंह निवासी भोएवाल उनके घर गाड़ी पर आए और उसका अपहरण करके गाड़ी में ले गए।

वे 10 दिन तक लड़की से दुष्कर्म करते रहे। लड़की किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर घर आई और उनको सारी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। ए.एस.आई. ने बताया उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। 

Des raj