पराली जलाने के आरोप में 12 के विरुद्ध मामला दर्ज, 10 जमानत पर रिहा, 2 फरार

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 03:52 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद)- जिला पुलिस गुरदासपुर ने जिला मैजिस्ट्रेट गुरदासपुर द्वारा धान की पराली व अवशेषों को आग न लगाने के दिए आदेशों की अवहेलना करने वाले 12 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े 10 आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक स्र्वणदीप सिंह ने बताया कि काहनूवान पुलिस ने बलजिन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी काहनूवान, मलकीत सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी कोट धंदल, धारीवाल पुलिस ने कमलबीर सिंह पुत्र धिरता सिंह निवासी देवीदासपुर, गुरदीप सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी कल्याणपुर, सुरिन्द्रपाल सिंह पुत्र आनंद लाल निवासी कल्याणपुर, कलानौर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने सुखविन्द्र सिंह पुत्र चन्नन सिंह निवासी मोहल्ला नवां कटड़ा कलानौर, गुरप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी नाहरपुर, सुखजीत सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी बरीला खुर्द, पुलिस स्टेशन दोरांगला की पुलिस ने जनक राज पुत्र हंस राज निवासी धूत, सुखदेव सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ताजपुर, बहरामपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने तरसेम कुमार पुत्र काशी राम निवासी बहरामपुर व मोहन सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी बहरामपुर के विरुद्ध धारा 188 तहत मामला दर्ज कर लिया गया। 

पुलिस ने मलकीत सिंह पुत्र जगीर सिंह निवसी कोट धंदल पुलिस स्टेशन काहनूवान व सुखदेव सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ताजपुर पुलिस स्टेशन दोरांगला को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है जबकि अन्य 10 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Vaneet