ससुराल वालों ने बहू पर ढाया कहर, गर्भ में पल रही बच्ची की हुई मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 03:50 PM (IST)

लुधियाना: यहां के जोधां में गर्भवती महिला को ससुराल द्वारा तंग परेशान करने पर गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई। इस पर थाना जोधां की पुलिस ने ससुराल परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- स्कूल स्टाफ के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी की करोड़ों की ग्रांट

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला संदीप कौर पुत्री बलदेव सिंह निवासी जस्सेवाल ने बताया कि उसका विवाह पिछले साल मई महीने में राजदीप सिंह पुत्र जगपाल सिंह निवासी गुज्जरवाल से हुआ था। विवाह से कुछ समय बाद ही उसे ससुराल द्वारा तंग किया जाने लगा। उसके गर्भवती होने के बावजूद भी ससुराल वाले उससे घर का काम करवाते थे। पीलिया होने पर बार-बार कहने के बाद उसे इलाज के लिए लुधियाना के अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह ससुराल वापिस चली गई। फिर ससुराल वाले उससे इलाज पर खर्च किए पैसे मांगने लगे। उनके द्वारा परेशान किए जाने पर बीमार रहने के कारण उसके गर्भ में पल रही 2 बच्चियों में से एक की मौत हो गई। 

पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने पति राजदीप सिंह, ससुर जगपाल सिंह और सास कर्मजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल अभी तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Content Writer

Sunita sarangal