फैसला पक्ष में करवाने के लिए अदालत के बाहर करता था जादू-टोना, काबू

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 07:12 PM (IST)

होशियारपुर(अमरिन्दर): थाना सीटी पुलिस ने मंगलवार को अदालत में फैसला अपने पक्ष में करवाने पर जादू-टोना करने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया है। व्यक्ति की पहचान जतिन्दर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी कैरोवाल (दसूहा) के तौर पर हुई है। 

जानकारी देते थाना सीटी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गोबिन्दर कुमार बंटी ने बताया कि आरोपी जतिन्दर सिंह के एक रिश्तेदार की अदालत में बीते दिन सुनवाई होनी थी। इस दौरान किसी ने उसे सलाह दी थी कि यदि वह अदालत में सैंती सरसों के दाने बिखेर देगा तो अदालती फैसला आपके पक्ष में आएगा। जब जतिन्दर सिंह अदालत में सैंती सरसों बिखेर रहा था तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ जादू-टोना के जरिए अंधविश्वास फैलाने के आरोप में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News