बस अड्डा जाम करने वाले कर्मचारियों पर मुकद्दमा दर्ज, किसान जत्थेबंदियों ने दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 07:30 PM (IST)

रूपनगर (सज्जन सैनी): अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज, पनबस्स और पी.आर.टी.सी. के कच्चे कर्मचारियों की तरफ से सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन तीखा किया जा रहा है। सरकार ने इन कर्मचारियों  के साथ बातचीत करने की बजाय अब सख्ती शुरू कर दी है। इसी के चलते पंजाब रोडवेज रूपनगर के जनरल मैनेजर की तरफ से रोपड़ के बस अड्डे को 2 घंटे जाम करने वाले कर्मचारियों  के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया गया। हालांकि पुलिस की तरफ से यह मुकद्दमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद रोडवेज के संघर्ष कर रहे कर्मचारियों  में काफी रोष पाया जा रहा है। अब इन कर्मचारियों  के साथ किसान जत्थेबंदी भी आकर खड़ी हो गई हैं।

PunjabKesari

अपने पहले के तय प्रोग्राम के अनुसार रोडवेज, पनबस्स और पी.आर.टी. सी. के कर्मचारी आज अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले गए, जिसके बाद राज्य भर में पनबस्स, रोडवेज और पी.आर.टी.सी. की बसें का चक्का जाम होने के कारण सरकार को रोजमर्रा  करोड़ों रुपए का नुक्सान होना शुरू हो चुका है। धरने में शामिल रोडवेज के कर्मचारियों और अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द कर्मचारियों  की मांगे न मानी गई और दर्ज किए मुकद्दमें रद्द न किए गए तो आने वाले दिनों में किसान जत्थेबंदियां कर्मचारियों का साथ देकर सड़कें जाम करेंगी।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News