पेशी दौरान 2 कैदियों के फरार होने का मामला, 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Oct 22, 2021 - 11:23 AM (IST)

फरीदकोटः फरीदकोट जेल के दो कैदी पेशी के दौरान फरार हो गए थे। अब इसी मामले में 6 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार 3 ए.एस.आई., 2 हवलदार और 1 होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि गत दिनों मुकेरियां की अदालत में पेशी के लिए फरीदकोट जेल से लाए गए 2 कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। इसी के चलते आज 6 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal