फौज के जवानों पर हमला करने का मामला, पुलिस के हाथ लगे आरोपी

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 01:54 PM (IST)

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने कीरतपुर साहिब के अल्पाइन ढाबा में फौज के जवानों पर सोमवार को हुए हमले के मामले में 2 मुख्य अपराधियों समेत 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जयकार सिंह (अल्पाइन ढाबे के मालिक का पुत्र), ढाबा मैनेजर मनप्रीत सिंह और 2 वेटरों रजनीश कुमार और तनायी कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 17 फौजी जवानों का एक दल हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में सिस्सू से अल्ट्रा मैराथन जीतकर वापस आ रहा था, जिन पर कीरतपुर साहिब के अल्पाइन ढाबे में हमला कर दिया गया। इस घटना में फौज के 6 जवान जख्मी हो गए, जिनको रूपनगर में प्राथमिक सहायता दी गई और बाद में कमांड अस्पताल चंडी मन्दिर में स्थानांतरित कर दिया गया। फौज के जवानों ने संयम से काम लेते हुए इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाया।

यह भी पढ़ें:  Punjab IAS-PCS Transfer: पंजाब सरकार ने 7 IAS/PCS अधकारियों के किए तबादलें,  यहां देखें पूरी List

पंजाब पुलिस द्वारा इस केस में तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धाराओं 307, 323, 341, 506, 148 और 149 के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज की गई। इसके बाद अन्य सबूतों के आधार पर आई.पी.सी. की धारा 397 के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध एक सप्लीमैंटरी एफ.आई.आर. भी दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में शामिल 5 अन्य मुलजिमों की भी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अल्पाइन ढाबे को भी जांच के लिए सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Breaking News: 'आप' के हुए राज कुमार चब्बेवाल

राज्य प्रशासन और पंजाब पुलिस राज्य में अपनी सेवाएं निभा रहे सभी सैनिकों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। राज्य सरकार सैनिकों और भारतीय फौज का बहुत सम्मान करती है। पंजाब पुलिस ने जख्मियों के साथ हमदर्दी जताते हुए दोषी व्यक्तियों को जल्द से जल्द काबू करने का आश्वासन दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila