शराब फैक्टरी बंद करवाने को लेकर डटे प्रदर्शनकारी, सी.एम. मान से करेंगे मीटिंग

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 03:31 PM (IST)

जीरा: स्थानीय लोगों द्वारा 4-5 महीने से शराब फैक्टरी को बंद करने को लेकर धरना लगातार जारी है। इस दौरान जीरा में माहौल तनाव बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों और प्रदर्शनाकिरयों के बीच तीखी बहस हुई। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और उनके साथ बातचीत की। लंबी बातचीत के बाद अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों में सहमति बनी है। शराब फैक्टरी बंद करवाने के मामले को लेकर शाम 6 बजे सी.एम. मान के साथ मीटिंग की जाएगी। बता दें कि प्रदर्शनाकिरयों ने जो 11 मैंबरीय कमेटी बनाई है वह जीरा से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। 

स्थानीय लोगों द्वारा शराब फैक्टरी के गेट के बाहर पक्का धरना प्रदर्शन जारी है। जानकारी के अुसार प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनाकिरयों से बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। ए.डी.सी. द्वारा प्रदर्शनाकिरयों को समझाया गया लेकिन कोई हल होता नजर नहीं आ रहा था। जब  प्रदर्शनकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे तो उस समय स्थानीय लोग हाईकोर्ट और पंजाब सरकार पर बरसते हुए नजर आए।

उन्होंने कहा साढ़े 5 महीनों से यह मोर्चा चल रहा है। सरकार ने कोई सार नहीं ली। आज जब उन्होंने पक्का धरना लगाया तो सी.एम.मान ने मीटिंग के लिए समय दिया है। प्रदर्शनाकिरयों ने ए.डी.सी. से कहा कि वह मीटिंग करने के लिए तैयार हैं परंतु वे बिना शर्त के मीटिंग करेंगे। उनकी बस एक ही मांग है कि शराब फैक्टरी को बंद किया जाए उनका दूसरा कोई समझौता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब आप सरकार सत्ता में आई तो सी.एम. मान ने कहा कि कोई धरना नहीं लगेगा, उनका हरा पैन चलेगा। गुस्से मे आए स्थानीय लोगों ने कहा कि क्या अब सी.एम. मान के हरे पानी की स्याही खत्म हो गई या हरा पैन टूट गया। सी.एम. मान आम से खास हो गए हैं। इस दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण है जो प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। 

गौरतलब है कि जीरा में शराब फैक्टरी के बाहर आज भी धरना जारी है।  प्रदर्शनकारियों ने फैक्टरी के बाहर अखंड पाठ शुरू कर दिए हैं। इस दौरान तनाव वाली स्थिति बनी हुई है। धरना प्रदर्शन खत्म करवाने के लिए प्रशासन की ओर से हलचल तेज कर दी गई है। बाहरी जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है। फैक्टरी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से धरना उठाने की तैयारी की जा रही है।  डिप्टी कमिश्रर ने प्रदर्शनाकिरयों को फैक्टरी से 300 मीटर दूरी पर धरना लगाना की अपील की है। उधर, हाईकोर्ट ने धरना उठाने के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने डी.सी.पी. को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  हाईकोर्ट ने धरनाकारियों के नाम और जायदाद का ब्यौरा मांगा है। बता दें कि हरिके से जीरा तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। 

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शकारियों से बातचीत करने पहुंचे हैं। अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। जिक्रयोग्य है कि करीब 4-5 महीने से स्थानीय लोगों द्वारा शराब की फैक्टरी के बाहर डटे हुए हैं। उनका आरोप है कि फैक्टरी में से गंदा पानी छोड़ा जाता है। फैक्टरी से निकलने वाला धूआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। पानी जहरीला हो रहा है जिसके चलते शराब फैक्टरी को बंद किया जाए। बता दें कि शराब फैक्टरी का मालिक अपनी याचिका लेकर हाईकोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने फैक्टरी की मालिक के मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को 15 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इससे पहले सरकार को 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila