धागा फैक्ट्री में आग लगने का मामला,  47 दिनों बाद हुई सख्त कार्रवाई

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 10:19 AM (IST)

तरनतारन : पिछले साल दिसम्बर माह में कस्बा गोइंदवाल साहिब में स्थित धागा फैक्ट्री में अचानक आग लगने के कारण काफी नुक्सान हो गया था। इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच में यह पाया गया है कि आग खुद से नहीं बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई थी। अब करीब 47 दिनों के बाद थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार 20 दिसम्बर 2023 को कस्बा गोइंदवाल साहिब में स्थित सतगुरु स्पीनिंग एंड वीविंग मिलज नामक धागा फैक्ट्री अचानक आग की चपेट में आ गई थी। यह आग इतनी फैली कि फैक्ट्री का कीमती समान जलकर राख हो गया। तब फायर बिग्रेड की विभिन्न गाड़ियों की मदद से काफी मेहनत करते हुए आग पर काबू डाला गया, परंतु तब तक फैक्ट्री मालिक का काफी नुक्सान हो चुका था। तब फैक्ट्री मालिक ने पुलिस से इस घटना की जांच की मांग की। फैक्ट्री मालिक सुरिंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी अमृतसर की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा 1 सिट बनाई गई। सिट के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना की बारीकी से जांच की गई। इस जांच में पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस ने करीब 47 दिनों के बाद केस दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash