पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला, पति-पत्नी सहित 3 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2023 - 03:55 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): विदेश पुर्तगाल भेजने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपए ठगने वाले पति-पत्नी और उनकी मां के खिलाफ सदर पुलिस गुरदासपुर ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक सब इन्सपैक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि बलराज सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी सैदपुर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी कमल गिल पुत्र अमीर चंद, नेहा गिल पत्नी कमल गिल, अमीर की पत्नी संतोष गिल पत्नी अमीर गिल निवासी रामा मंडी दकोहा जालंधर ने विदेश पुर्तगाल भेजने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपए ठगे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि डी.एस.पी.ग्रामीण गुरदासपुर द्वारा मामले की जांच के बाद दोषी पाए गए कमल गिल, नेहा गिल और संतोष गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila