खनन और क्रशर मालिकों से अवैध वसूली पर बाजवा ने CM भगवंत मान को घेरा
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 06:19 PM (IST)
पंजाब डैस्क : राज्य में करप्शन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा ने एक बार फिर पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है। बाजवा ने एक टवीट जारी करते हुए कहा है कि ''आनंदपुर साहिब के एक एसडीओ ने आरोप लगाया है कि खननकर्ताओं और क्रशर मालिकों से हर महीने 20 लाख रुपये वसूले जा रहे थे और इस संबंध में शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी गई थी। अगर यह भ्रष्टाचार जारी रहता है, तो मान सिर्फ मूक दर्शक नहीं, बल्कि इस अपराध में सहभागी माने जाते। बाजवा ने कहा कि पंजाब की जनता मान सरकार से जवाब मांगती है।


