पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन,  इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सहित 5 पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 05:57 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है वहां इंप्रूवमेंट के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विजीलेंस की ओर से की जा रही लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हुए घोटालो की जांच के बीच ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और ई.ओ. के खिलाफ शिकायत सी.एम. मान के पास पहुंची जिस पर एक्शन लिया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व चेयरमैन सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के मद्देनजर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एल.आई.टी) के पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम के साथ कार्यकारी अधिकारी कुलजीत कौर, एस.डी.ओ. अंकित नारंग, एक अपराधी को गिरफ्तार किया।

राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो ने एल.आई.टी. के जुनियर सहायक हरमीत सिंह और कार्यपालक अधिकारी कुलजीत कौर को 14 जुलाई को रिश्वत के एक मामले में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और 120-बी आई.पी.सी. के तहत पुलिस थाना विजिलेंस लुधियाना में एफ.आई.आर. संख्या 8 दिनांक 14.07.2022 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

इस मामले को लेकर शिकायतकर्त्ता संत शमशेर सिंह जगेड़ा ने सी.एम. मान से उनकी रिहायश पर मुलाकात की। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि 1999 में उन्होंने 287 का प्लाट अलॉट किया था जिसके लिए उन्होंने अपने निजी खाते से 1 लाख 43 हजार 142 रुपए दिए। कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस प्लाट की रजिस्ट्री नछतर सिंह के नाम कर दी गई। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि यह गड़बड़ी इंप्रूवमेंट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रामण्यम और  ई.ओ. कुलजीत कौर ने की थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News