पाकिस्तान से हथियारों और नशे की स्मगलिंग करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 01:53 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के कस्बा ममदोट की पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीकी गांव के दरवेश सिंह और उसके पिता अनूप सिंह पुत्र जगतार सिंह तथा 5-6 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंसस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह के अनुसार पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली है कि यह नामजद व्यक्ति भारत पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक रहते हैं और  इन्हें बॉर्डर एरिया की पूरी जानकारी है। नामजद व्यक्ति पाकिस्तान से राजस्थान के रास्ते पंजाब में से स्मगलिंग करते है। 

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नामजद व्यक्ति दरवेश सिंह और अनूप सिंह तथा उनके साथी अफीम, हेरोइन, हथियारों और विस्फोटक सामग्री की स्मगलिंग सीमा पार पाकिस्तान से करते हैं, जिनके पास भारी संख्या में पाकिस्तान से मंगवाए गए। नशीले पदार्थ हथियार और विस्फोटक सामग्री है। पुलिस द्वारा नामजद  व्यक्तियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करते हुए उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News