पूर्व सरपंच व रिटायर्ड VDO पर मामला दर्ज, सरकारी फंड के दुरुपयोग के लगे इलजाम

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2023 - 02:12 PM (IST)

कपूरथला: थाना कोतवाली पुलिस ने गांव कांजली के पूर्व सरपंच एवं रिटायर्ड वी.डी.ओ. पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी अमरजीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने गांव कांजली में 2013 से 2018 तक हुए विकास कार्यों के मूल्यांकन के आदेश दिए थे। जिसके बाद जांच में गांव कांजली के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह और रिटायर्ड वी.डी.ओ. तरलोचन सिंह पर अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।

मूल्यांकन में दोनों ने 34 लाख 73 हजार 885 रुपए की धनराशि का दुरुपयोग किया है। जिसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पूर्व सरपंच जसवीर सिंह व सेवानिवृत्त वी.डी.ओ. तरलोचन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Editor

Neetu Bala