रंधावा आ'त्मह'त्या मामला, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर समेत पिता और पी.ए. पर केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 09:43 AM (IST)

अमृतसर (रमन) : पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में पुलिस ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और निजी सहायक (पी.ए.) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना में देर रात हुआ केस दर्ज किया गया है। गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले को लेकर विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। नेताओं ने मंत्री के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। बीजेपी और अन्य दलों के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। अब इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर दबाव और तेज हो गया है। विपक्षी पार्टियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। नेताओं का कहना है कि केस दर्ज होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आरोपियों की गिरफ्तारी भी जरूरी है ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News