पंजाब में सामने आने लगे धान जलाने के मामले, 6 अप्रैल को देख गई पहली तस्वीर

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 03:01 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में इस समय धान की कटाई का सीजन चल रहा है। अधिकांश किसानों की गेहूं की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, जबकि कुछ किसान ऐसे हैं जिन्होंने कटाई कर ली है और धान को जलाने भी लग गए है।  बताया जा रहा है कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सैटेलाइट के माध्यम से सीजन में अब तक धान जलाने की 45 घटनाओं का पता चला है।

 इनमें सबसे ज्यादा मामले गुरदासपुर से आ रहे हैं। अब यह बात सामने आ रही है कि धान जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। धान के सीजन में भी पराली जलाने वालों पर रेड एंट्री का एक्शन हुआ था। उल्लेखनीय है कि पंजाब में 2016 से लेकर 2022 तक 7 सालों के दौरान धान को जलाने की 85807 घटनाएं रिकार्ड हो चुकी है। राज्य में धान को जलाने की पहली घटना 6 अप्रेल को सामने आई बताई जा रही है। इस बारे  कृषि विभाग द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा  है। 

Content Writer

Vatika