शूज-स्लीपर पहन नहीं मिलेगी परीक्षा हाल में एंट्री, सॉक्स पहनकर दे सकते हैं परीक्षा

punjabkesari.in Sunday, Nov 25, 2018 - 08:38 AM (IST)

लुधियाना(विक्की): देशभर के 20 इंडियन इंस्टीच्यूट्स ऑफ मैनेजमैंट (आई.आई.एम.) में एडमिशन के लिए रविवार को कॉमन एडमिशन टैस्ट (कैट) आयोजित किया जा रहा है। इस बार आई.आई.एम. कोलकाता द्वारा परीक्षा का आयोजन 147 शहरों के परीक्षा केंद्रों में 2 चरणों में होगा। 

यहां बता दें कि कैट परीक्षा देशभर के 20 आई.आई.एम. व 100 से अधिक अन्य मैनेजमैंट कालेजों में दाखिले के लिए होती है। आई.आई.एम. कोलकाता ने जो नियम जारी किए हैं, उसके मुताबिक परीक्षा देने वाले स्टूडैंट्स को एग्जाम हाल में मोबाइल फोन, इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स, वॉच, कैलक्यूलेटर, वॉलेट और किसी भी तरह की स्टेशनरी ले जाने की मनाही होगी। कैंडीडेट्स को शूज, सभी तरह के फुटवियर्स, चाहे वह स्लीपर्स हों या सैंडल्स उन्हें एग्जाम हाल के बाहर ही उतारना होगा। कैंडीडेट्स को खाली पैर या सिर्फ सॉक्स पहनकर एग्जाम हॉल में जाने की अनुमति होगी। 

समय का रखें खास ख्याल
*सुबह 9 बजे शुरू होगा टैस्ट। 
*8.45 के बाद नहीं होगा प्रवेश।
*दोपहर 2.30 बजे होगा दूसरा चरण।
*टैस्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम 1 बजे। 
*दोपहर 2.15 के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। 

यह रहेगा एग्जाम पैटर्न
*180 मिनट की होगी परीक्षा।
*कैंडीडेट्स को प्रत्येक सैक्शन हेतु मिलेंगे 60 मिनट।
*9 से 12 बजे तक होगा पहला चरण।
*दोपहर 2.30 से 5 बजे तक होगा दूसरा चरण।

इस बार रहेगी सख्ती
एग्जाम टाइम दौरान कैंडीडेट्स को वॉशरूम न जाने की सलाह दी गई है। सिर्फ मैडीकल एमरजैंसी की सिचुएशन में ही कैंडीडेट्स वॉशरूम यूज कर सकेंगे। कैंडीडेट को वॉशरूम जाना होगा तो नियमों के अनुसार टैस्ट सैंटर का एक कर्मचारी वॉशरूम के बाहर तक साथ जाएगा। एग्जाम हॉल में प्रवेश के समय को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। 

लुधियाना में अपीयर होंगे 500 कैंडीडेट्स
आई.एम.एस. लुधियाना के डायरैक्टर मुनीष दीवान ने बताया कि लुधियाना से करीब 500 कैंडीडेट्स कैट की परीक्षा में अपीयर होंगे। लुधियाना के स्टूडैंट्स हेतु शेरपुर चौक के समीप सिं्प्रग डेल स्कूल के नजदीक स्थित ईयोन डिजीटल जोन में कैट का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। देशभर में 2 लाख के करीब कैंडीडेट्स परीक्षा में अपीयर होंगे। 

swetha